KeepVid Pro एक सरल एप्प है जो YouTube या किसी भी अन्य साइट से वीडियो डाउनलोड करना एक सरल और तेज़ कार्य बनाता है। वीडियो सीधे आपके कंप्यूटर की 'हार्ड ड्राइव' पर 'सेव' हो जाते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में बिना इंटरनेट की आवश्यकता के भी चला सकें।
वीडियो डाउनलोड करते समय आपके सामने कई विकल्प उपलब्ध होंगे| मुख्य टैब से साइट तक पहुंचने के लिए किसी भी बटन पर टैप करें - YouTube, Vimeo, Vine, Live Leak, Instagram, आदि। यह कार्यक्रम हजारों स्ट्रीमिंग साइटों का समर्थन करता है| और एक आसान विकल्प है केवल वीडियो के लिंक को सीधे KeepVid में 'पेस्ट' करना - जिससे वीडियो सीधा डाउनलोड हो जाता है।
वीडियो डाउनलोड करते समय गुणवत्ता विकल्प व्यापक हैं, हालांकि वे हमेशा प्रत्येक वीडियो पर व्यक्तिगत रूप से निर्भर करते हैं। यदि कोई वीडियो 1080p में है, तो आप इसे 1080p में डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही 720p, 480p, या 320p में भी विकल्प उपलब्ध हैं। आप वीडियो को MP3 के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं, यदि आप सिर्फ ऑडियो चाहते हैं|
KeepVid एक बहुत ही व्यापक वीडियो डाउनलोड एप्प है - एक ऐसे इंटरफ़ेस के साथ जो आपको इसी तरह के एप्प्स की याद दिलाएगा। इसे आज ही आज़माएं!
कॉमेंट्स
KeepVid Pro के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी